24 Apr 2024, 17:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2019 2:50AM | Updated Date: Mar 21 2019 2:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फरीदाबाद। फरीदाबाद विभिन्न सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कहीं फूलों की होली खेली गई तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। फरीदाबाद इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिशन की और से होटल डिलाइट में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली गीतों पर सभी लोग झूमते दिखाई दिए। वहीं एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी।
 
कार्यक्रम में फरीदाबाद इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिशन के प्रधान राजेश अग्रवाल, महासचिव दीपक खन्ना, उप प्रधान प्रेम गुप्ता, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अरोड़ा, संरक्षक विनय गोयल, सीपी तनेजा ने सभी डीलर्स को कलरफुल टोपी पहना कर और चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधान राजेश अग्रवाल ने कहा कि होली का त्योहार हमें भाईचारे के साथ-साथ एकता का संदेश भी देता है। हमें इस त्योहार पर आपसी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए।
 
गढ़वाल सभा की ओर से सैनिक कॉलोनी स्थित बीएन पब्लिक स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, एसीपी क्राइम विरेंद्र सिंह ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में हेमा नेगी, पद्मश्री बासंती विष्ट, किशन महिपाल, भारत भूषण, ओम प्रकाश भट्ट जैसे कलाकारों ने खूब रंग जताया। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष देव सिंह गुंसाई ने कलाकारों को उत्तराखंड का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
 
शिक्षा मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव- जवाहर कॉलोनी स्थित शिक्षा मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने होली गीतों पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पर्वतीय कालोनी चौकी प्रभारी बलवंत सिंह यादव और पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा के पुत्र मुनेश शर्मा विशिश्ट अतिथि थे।
तत्कालेश्वर मंदिर में बिखरे होली के रंग- एनआइटी पांच स्थित तत्कालेश्वर मंदिर में फूलों की होली बड़े हर्षोल्लास से खेली गई। इस अवसर पर भक्तों ने चंदन का तिलक लगाकर और गुजिया खिलाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »