29 Mar 2024, 18:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असम में ग्राम पंचायत अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 12:21PM | Updated Date: Mar 20 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलचर। असम के कछार जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ग्राम पंचायत अध्यक्ष की मंगलवार रात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि जिले में बोरखोला खंड की हाटीचेर्रा ग्राम पंचायत के अध्यक्ष सुखेन्दु दास (40) कल रात भाजपा की चुनावी बैठक के बाद घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
 
घटना के बाद बदमाशों का पीछा कर रहे भाजपा कार्यकर्ता रिंकू सेनापति को भी उन्होंने कई गोलियां मारी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद सुखेन्दु और रिंकू को सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां रात करीब 11 बजे सुखेन्दु की मौत हो गयी। रिंकू का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »