29 Mar 2024, 18:01:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

चैकिंग के दौरान 20 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 11:52PM | Updated Date: Mar 18 2019 11:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। बिहार में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने जांच चौकी पर एक व्यक्ति को 20 लाख 71 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने यहां बताया कि जांच चौकी पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को 20 लाख 71 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक कुंदन माथुर जिला मुख्यालय स्थित फ्लावर मिल का मालिक है। महिवाल ने बताया कि इतने रुपये ले जाने के पीछे के कारणों को जानने के लिए गिरफ्तार युवक से नगर थाना में उससे पूछताछ की जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »