29 Mar 2024, 12:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

नहर के पानी को लेकर दो पक्षोँ में संघर्ष, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 11:13PM | Updated Date: Mar 18 2019 11:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र में खेतों में सिंचाई के लिए नहर का पानी लेने को लेकर आज दो पक्षो में हुये संघर्ष में छह लोग घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के लेबडापुरा गांव में रोशन लाल और रामवीर के परिवार के मध्य तीन दिन पूर्व खेतों में फसल के लिए नहर का पानी ले जाने पर विवाद हुआ था। जिसमे दोनो तरफ से कहासुनी और गाली गलौज हुई थी। सोमवार को रामवीर पक्ष के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने रोशन लाल के पक्ष पर लाठी-डंडो और सरियों से हमला कर दिया। घटना में भूरीबाई, रोशनलाल, मीना , इंद्रवती, बनबारी, मुकेश,  डल्ले राम घायल हो गए।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बसेड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर  जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस में दोनों पक्षा ओर से मामला दर्ज करवाया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »