29 Mar 2024, 07:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओडिशा में बीजद के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 5:12PM | Updated Date: Mar 18 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा में गुनूपुर क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक त्रिनाथ गामंगो ने सोमवार को पार्टी पर परेशान और अपमान करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले 15 मार्च को नीलगिरि से पार्टी के विधायक सुकांत नायक ने भी यह कहते हुये इस्तीफा दे दिया था कि पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही थी। इन दोनों बीजद विधायक के अलावा नबरंगपुर से पार्टी के सांसद बलभद्र माझी ने भी पार्टी पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए 14 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद श्री माझी बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।
 
गामंगो ने मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नवीन निवास पर पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत निराश किया है और एक शिक्षित आदिवासी होने के बावजूद उनके साथ एक नौकर जैसा व्यवहार किया गया। गुनूपुर के विधायक ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक को अपनी शिकायत से अवगत करा दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया, पार्टी का एक समूह मेरे खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा है। राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि बीजद के एक सांसद और दो विधायकों ने पार्टी से इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि वे इस बात को जान गये थे 2019  लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »