20 Apr 2024, 04:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल मणिपुर में बुधवार से शुरू करेंगे प्रचार अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 4:29PM | Updated Date: Mar 18 2019 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इम्फाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 20 मार्च को मणिपुर में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शुभारंभ करने मंगलवार को यहां पहुंचेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी दो दिन के लिए मंगलवार को यहां आयेंगे और युवाओं, राजनेताओं के साथ बातचीत करेंगे तथा 20 मार्च को हापा कंगजेबंग में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह राजनीतिक रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।
 
कांग्रेस ने अभी भी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि कल औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद इसकी घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस दोनों सीटों को बरकरार रखने के प्रयास में जुटी है। चुनावों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »