26 Apr 2024, 04:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकसभा चुनाव : राकांपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 7:04PM | Updated Date: Mar 15 2019 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राकांपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मावल लोकसभा निवार्चन क्षेत्र से श्री अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार, बीड़ से बजरंग सोनावने, शिरूर से शिव सेना छोड़कर राकांपा में शामिल हुए डॉक्टर अमोल खोले, नासिक से छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल और दिंडोरी-नासिक से धनराज महाले चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि राकांपा ने गुरुवार को 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »