29 Mar 2024, 05:53:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रास्ता रोकने वाले 100 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 4:50PM | Updated Date: Mar 15 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फगवाड़ा। शक्कर मिलों से बकाया के भुगतान की मांग को लेकर हाइवे जाम करने वाले 100 गन्ना किसानों के खिलाफ पंजाब की फगवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन कल हुआ था और पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उनमें किसान नेता सतनाम सिंह साहनी, कुलवंत सिह और मंजीत सिंह राय शामिल हैं। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 283 और नेशनल हाइवे एक्ट की धारा 8-बी लगाई गई है। प्रदर्शनकारी किसान स्थानीय निजी शक्कर मिल मालिकों से 53 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे और मिल प्रबंधन से 26 मार्च तक 30 करोड़ रुपए का भुगतान करने के आश्वासन पर धरना उठाया गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »