29 Mar 2024, 12:51:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी ने इस्तीफा देने की घोषणा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 4:32PM | Updated Date: Mar 15 2019 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को लोकसभा चुनाव में दुबारा उम्मीदवार बनाये जाने के कयास पर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। 
 
भाटी ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी छोड़ने से उन्हें दुख हो रहा है लेकिन मेघवाल को बीकानेर से दुबारा प्रत्याशी बनाने की खबरों के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेघवाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया तथा वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे रहे है। 
 
उन्होंने कहा कि वह नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के प्रयासों के साथ है लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे नेताओं का साथ पसंद नहीं कर सकते। उल्लेखनीय है कि भाटी की पुत्रवधु ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई, जिसके पीछे भी वह मेघवाल का हाथ मान रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »