24 Apr 2024, 13:07:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अजीम प्रेमजी ने दान किए 52,750 करोड़ रु.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 10:41PM | Updated Date: Mar 14 2019 10:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु । आईटी दिग्गज और विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने 52,750 करोड़ रुपए (7.5 अरब डॉलर) बाजार मूल्य के शेयर दान कर दिए हैं। प्रेमजी ने जो रकम दान की है वह विप्रो लिमिटेड की 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनके फाउंडेशन ने बयान जारी करके कहा है कि इस पहल से प्रेमजी द्वारा परोपकार कार्य के लिए दान की गई कुल रकम 145,000 करोड़ रुपए (21 अरब डॉलर) हो गई है, जो कि विप्रो लिमिटेड के आर्थिक स्वामित्व का 67 प्रतिशत है। बयान में कहा गया, अजीम प्रेमजी ने अपनी निजी संपत्तियों का अधिक से अधिक त्याग कर और धर्माथ कार्य के लिए उसे दान देकर परोपकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है, जिससे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के परोपकार कार्यों को सहयोग मिलेगा। 

फोर्ब्स सूची में मिला था 36वां स्थान
 
हाल ही जारी की गई फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 36वें स्थान पर थे। वहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी आगे बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में वह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में जेफ बेजोस हालांकि, इस बार भी पहले स्थान पर काबिज रहे हैं। उनके बाद बिल गेट्स और वारेन बफेट का स्थान है। बेजोस की संपत्ति पिछले एक साल में 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डालर हो गई।
 
प्रेम जी और उनका फाउंडेशन
 
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देश में शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है और अन्य गैर लाभकारी संस्थानों को कुछ खास क्षेत्रों में मदद भी करता है। 73 वर्षीय प्रेमजी ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने द गिविंग प्लेज इनीशिएटिव पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल की शुरुआत बिल गेट्स और वॉरेन बफेट ने की थी। जिसके तहत अपनी 50 फीसदी संपत्ति परोपकारी कार्य के लिए देने का वादा किया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »