28 Mar 2024, 16:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जम्मू : मेंधर में आग से दो दुकानें और दो कारें जलकर राख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 6:27PM | Updated Date: Feb 23 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा ने शनिवार को स्पष्ट किया कि पुंछ जिले में आग लगने की घटना में दो दुकानें तथा दो कारें जलकर राख हो गई। सिन्हा ने बताया कि आग लगने की घटना रात में मेंधर में हुई थी और इसमें शुभम गुप्ता और अमित टंडन की दो दुकानें तथा मोहम्मद जुबैर तथा मोहम्मद एजाज की पाकिंग में खड़ी कारें जल कर राख हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और स्थानीय लोग पुलिस की मदद कर रहे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »