25 Apr 2024, 01:39:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

टोंक में बोले पीएम मोदी- लोगों को यकीन है, मोदी है तो मुमकिन है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 4:53PM | Updated Date: Feb 23 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोंक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां से राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू किया। उन्होंने विजय संकल्प सभा के दौरान नया नारा दिया- मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने इस दौरान कश्मीर में आतंकवाद और इमरान खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी लड़ाई कश्मीरियों के खिलाफ नहीं, कश्मीर के लिए है। मानवता के लिए है।’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से गरीबी से लड़ने को लेकर बात हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि पठान का बच्चा हूं। अब देखता हूं कि वे कितने खरे उतरते हैं।’
 
उन्होंने कहा कि दुनिया की हर बड़ी संस्था आज पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट है। सीमा पर डटे सैनिकों पर, मोदी सरकार पर और मां भवानी के आशीर्वाद पर भरोसा रखिए, इस बार सबका हिसाब पूरा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में तब तक शांति संभव नहीं है जब तक आतंक की फैक्ट्रियां चलती रहेंगी। आपका ये प्रधान सेवक दुनियाभर में आतंकियों का दाना पानी बंद करने में जुटा है। आतंक की फैक्ट्रियों पर ताला लगाने का काम मेरे ही हिस्से लिखा है, तो ऐसा ही सही।  
 
उन्होंने साथ ही कहा कि मुझे अपने वीर जवानों पर गर्व है जिन्होंने 100 घंटे के भीतर ही अपने साथियों पर हुए हमले के एक बड़े गुनहगार को वहां पहुंचा दिया, जहां उसकी जगह है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज प्रत्येक हिंदुस्तानी देश की सेना के साथ है, देश की भावनाओं के साथ है। लेकिन मुझे मुट्ठी भर उन लोगों पर अफसोस होता है, जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
 
पीएम ने कहा कि ये वही लोग हैं जो पाकिस्तान जाकर कहते हैं, कुछ भी करो लेकिन मोदी को हटाओ, ये वही लोग हैं जो मुंबई हमले के बाद आतंक के सपरस्तों को जवाब देने की हिम्मत नहीं दिखा पाए। ऐसे लोग न देश के जवान के हैं और न ही देश के किसान के।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »