20 Apr 2024, 07:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

किश्तवाड़ में भूस्खलन में दो इंजीनियरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 3:40PM | Updated Date: Feb 23 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले में एक जल विद्युत परियोजना के समीप  भूस्खलन की चपेट में आकर दो इंजीनियरों की मौत हो गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना किश्तवाड़ में पाकल जल विद्युत परियोजना के समीप शुक्रवार रात हुई और जे पी कंपनी के दो इंजीनियरों की इसमें दब कर मौत हो गई।
 
प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य लोगों ने मौके पर जाकर शव बाहर निकलवाये। इनकी पहचान गुरमीत सिंह निवासी जम्मू और विजय कुमार निवासी उधमपुर के तौर पर हुई है। शवों को उनके पैतृक स्थानों  पर भिजवाया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »