19 Apr 2024, 08:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा में हिमस्खलन, तीन लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 2:40PM | Updated Date: Feb 23 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के अजस इलाके में हिमस्खलन के बाद तीन लोग लापता हो गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बांदीपोरा के अजस में हिमस्खलन के बाद तीन लोग लापता हो गये हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। गौरतलब है कि सीमावर्ती शहर गुरेज के खांडियाल गांव में गुरुवार रात बर्फीले तूफान के कारण लगभग 55 मकान और एक स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि तूफान आने से पहले लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये थे।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »