19 Apr 2024, 21:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

महबूबा मुफ्ती ने कहा- कश्मीरी नेताओं की किस आधार पर गिरफ्तारी की गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 11:08AM | Updated Date: Feb 23 2019 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्‍मूजम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अलगाववादियों पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार रात जेकेएलएफ (JKLF) प्रमुख यासीन मलिक को हिरासत में ले लिया गया। इसी पर महबूबा का कहना है कि किस आधार पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'किसी व्यक्ति को कैद किया जा सकता है, लेकिन उसके विचारों को नहीं।'
 
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, 'पिछले 24 घंटों में हुर्रियत नेताओं और जमात संगठन के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। ऐसी मनमानी चाल को समझना मुश्किल है। किस कानूनी आधार के तहत उनकी गिरफ्तारी जायज है? आप किसी व्यक्ति को कैद कर सकते हैं, लेकिन उसके विचारों को नहीं।' 
 
पिछले हफ्ते जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने पांच अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया था। अधिकारियों ने कहा, 'इन पांच नेताओं और अन्य अलगाववादियों को किसी भी तरह का सुरक्षा कवर नहीं दिया जाएगा।' मीरवाइज उमर फारूक, शब्बीर शाह, हाशिम कुरैशी, बिलाल लोन और अब्दुल गनी भट ये पांच अलगाववादी नेता हैं जिनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है। हालांकि, पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी का नाम सूची में नहीं है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद अपनी घाटी की यात्रा के दौरान कहा था, 'जम्मू और कश्मीर में कुछ तत्वों के आईएसआई (पाकिस्तान में) और आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध हैं। उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जानी चाहिए।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »