24 Apr 2024, 07:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे ने 24 फरवरी को सात सवारी गाड़ियां रद्द की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 6:15PM | Updated Date: Feb 22 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मालगाड़ को पास कराने के लिए सात सवारी गाड़ियां को 24 फरवरी को रद्द करने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गाड़ी संख्या 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी तथा 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी निरस्त रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 55011 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी 24 फरवरी को एक घंटे देरी से चलेगी।

55075 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी की यात्रा कप्तानगंज में समाप्त हो जाएगी, 55076 गोरखपुर-सीवान सवारी गाड़ी कप्तानगंज से चलाई जाएगी और 55033 गोण्डा-सीतापुर सवारी गाड़ी बुढ़वल स्टेशन पर टर्मिनेट होगी। प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने खराब मौसम के कारण चार और सवारी गाड़ियां को आगामी सात मार्च तक निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि 55082 गोरखपुर-नरकटियागंज, 55081 नरकटियागंज-गोरखपुर, 55079 बेतिया-गोरखपुर और 55042 गोरखपुर-बेतिया सवारी गाड़ियां निरस्त रहेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »