25 Apr 2024, 17:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

आतंकवाद के खात्मे तक पाकिस्तान से नहीं हो कोई संबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 4:49PM | Updated Date: Feb 22 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवादा। केंद्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान से आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे तक उसके साथ किसी भी तरह  का संबंध नहीं रखने पर बल दिया है। 
 
सिंह हरिश्चंद्र स्टेडियम में  आयोजित एक शिलान्यास समारोह को संबोधित हुए कहा कि पाकिस्तान के कुकृत्यों के कारण पूरा देश गुस्से में है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ किसी तरह की आर्थिक, सांस्कृतिक और खेल की गतिविधियां बंद रखना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘ जब तक  पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम जारी रखे तबतक उसके साथ किसी तरह  का संबंध नहीं रहे।’’       
 
केन्द्रीय मंत्री ने स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया’  कार्यक्रम के तहत निर्माण होनेवाले बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास  किया। इसके निर्माण से जिले में खेल को बढ़ावा  मिलेगा। गौरतलब हो कि नवादा शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में करीब आठ करोड़ रूपए की  लागत से केन्द्र के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के जरिए बहुदेशीय  इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »