20 Apr 2024, 03:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 4:48PM | Updated Date: Feb 22 2019 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद शहर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान मे शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। करीब एक हजार मीटर लंबे देश की शान तिरंगा लिए हजारों लोग शहर के कई मुख्य मार्ग से गुजरे और शहीदों के प्रति सम्मान जताया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान को सबक सिखाओं’ समेत अन्य नारे लगा रहे थे। इससे पहले इस तरह की विशाल तिरंगा यात्रा औरंगाबाद शहर में पहले कभी भी नहीं निकली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »