28 Mar 2024, 14:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बीकानेर केंद्रीय कारागृह प्रशासन ने पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 9:00PM | Updated Date: Feb 21 2019 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर । राजस्थान की जयपुर सैंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी हत्याकांड के बाद सतर्क हुए बीकानेर केंद्रीय कारागृह प्रशासन ने यहां पांचों पाकिस्तानी बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सैंट्रल जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू ने आज बताया कि यहां की जेल में पांच पाकिस्तानी कैदी हैं जिसमें चार सजायाफ्ता हैं और एक विचाराधीन है। सजायाफ्ता चारों कैदी जासूसी के जुर्म में कैद हैं, जबकि पांचवें कैदी के खिलाफ भी जासूसी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा वाले पृथक बैरक में इन कैदियों को रखा जा रहा है। उनकी सुरक्षा भी दुगुनी कर दी गयी है। स्थानीय बंदियों के उनके बैरक की ओर आने जाने पर रोक लगा दी गयी है। निगरानी के लिए कारागार के हथियारबंद सुरक्षा प्रहरियों को भी सतर्क कर दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »