16 Apr 2024, 23:48:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 8:46PM | Updated Date: Feb 19 2019 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में चेतावनी जारी की गई है और इन क्षेत्रों में हिमपात एवं बारिश के आसार भी हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के मंडलीय आयुक्त बशीर अहमद खान ने मंगलवार को कश्मीर मंडल के हिमस्खलन की आशंका वाले नौ जिलों के लिए  हिमस्खलन की ताजा चेतावनी जारी की है।
 
उन्होंने कहा, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदेरबल, कारगिल और लेह जिलों के हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कश्मीर के मंडलायुक्त ने सभी जिलों के उपायुक्तों से अनुरोध किया है कि वे लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »