25 Apr 2024, 13:38:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

सिद्धू पर देश द्रोह का मामला दर्ज हो : मनोरंजन कालिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 7:29PM | Updated Date: Feb 17 2019 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हुए हमले के संबंध में राज्य के निकाय मंत्री नवजोज सिंह सिद्धू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देश द्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। पूर्व मंत्री कालिया ने रविवार को कहा कि सिद्धू ने आंतकी हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा नहीं की है। उन्होने कहा कि सिद्धू के दोस्त और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस घिनौनी आतंकी हमले की निंदा नहीं की।

कालिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से सिद्धू के बयान पर चुप्पी साधना उनके वयान का समर्थन करने के समान है जिसके लिए देश की जनता उन्हे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होने पाकिस्तान को आंतकी देश घोषित करने की भी मांग की है।

इसबीच अमृतसर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने कहा कि देश के हित्त को ताक पर रख कर पाकिस्तान  के साथ अपना प्यार जताते हुए सिद्धू द्वारा दिए गये वयान को लेकर सारे देश की जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सिद्धू का भारत की सुरक्षा व देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »