19 Apr 2024, 21:10:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : कटिहार मे आग लगने से 19 घर जलकर नष्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 1:41PM | Updated Date: Feb 17 2019 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के धनैठा गांव में कल देर रात आग लगने से 19 घर जलकर नष्ट हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि धनैठा गांव स्थित एक घर में कल रात अचानक आग लग गई। देखते हीं देखते आग ने आसपास के 18 अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दस लाख रूपए मूल्य से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना की जानकारी मिलते हीं दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »