19 Apr 2024, 11:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : ट्रक-पिकअप में जोरदार टक्कर - 7 लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 12:20PM | Updated Date: Feb 17 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक में 7 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।
 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल तिलक समारोह में हिस्सा लेकर पिकअप से लौट रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को पटना पीएमसीएच  रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायलों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। 
 
यह हादसा सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास हुआ है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मतृकों की पहचान शिबू राम, अजित कुमार, विकास कुमार, बृजेश कुमार, मनु कुमार, साहब हुसैन और लालबाबु राम के रूप में की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »