29 Mar 2024, 02:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जनता के खिलाफ कोई भी कानून नहीं बनने देंगे : CM कोनराड संगमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 2:08PM | Updated Date: Feb 16 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी(एनपीपी) केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा ) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को किसी भी कानून को लाने की अनुमति नहीं देंगे जो राज्य की जनता के हितों के खिलाफ है। संगमा ने यहां पत्रकारों को बताया हम इस मामले में काफी पहले से स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि विकासात्मक मसलों पर हमें गठबंधन बनाना है और हम इस दिशा में मिलकर काम भी कर रहे हैं।

लेकिन जब अहम मसलों की बात आती है जो राज्य की जनता के हितों के खिलाफ हैं तो हम  मिलकर एकजुट हो जाएंगे और ऐसी किसी भी गतिविधि को अनुमति नहीं देंगे। इसी वजह से हमारा रूख बहुत ही साफ है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »