20 Apr 2024, 13:29:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2019 11:17AM | Updated Date: Feb 2 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार में क्राइम की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली माकर हत्या कर दी है। बिहार के सीवान जिले के दक्खिन टोला में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के भतीजे युसूफ को शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मारी।
 
युसूफ की हत्या के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। युसूफ को काफी करीब से सीने में गोली मारी गई है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग सरदर अस्पताल पहुंचे। इसी बीच भारी संख्या में वहां पहुंचकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने के बाद टाऊन थाना, मुफस्सिल थाना व सराय ओपी की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की नियंत्रण में किया। 
 
बढ़ते तनाव को देखते हुए घटनास्थल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि युसूफ के चाचा और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन इस समय तेजाब हत्याकांड मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उनके वकील ने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »