25 Apr 2024, 19:35:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2019 4:52PM | Updated Date: Jan 24 2019 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 77 पर ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग कल रात जा रहे थे महमपुर गांव के निकट चालक के नियंत्रण खो देने से ऑटो रिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के मीनापुर थाना के डुबरबन्ना गांव निवासी बिंदेश्वर राम (50) के रूप में की गई है। घायलों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »