28 Mar 2024, 23:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अगलगी में 25 लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 9:28PM | Updated Date: Jan 23 2019 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर  जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा पंचायत की महादलित  बस्ती में आज खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के फटने से करीब 40 घर जल गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महादलित बस्ती में रहने वाले राजेन्द्र राम के घर आज खाना  बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। आग ने देखते ही देखते आस-पास के अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों  की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में करीब 25 लाख रुपये मूल्य के अनाज, वस्त्र एवं अन्य उपस्कर  पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गये। अगलगी में कई मवेशियों की भी मौत हो गयी।  घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव  कार्य में जुटे है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »