25 Apr 2024, 00:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन - पांच वाहन मलबे के नीचे दबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 12:12PM | Updated Date: Jan 23 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल के कुल्लू में आज सुबह खलनाला के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से पांच वाहन मलबे के नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार भूस्खलन होने के कारण पांच वाहन मलबे में दब गए। कुल्लू के एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शादी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए ये लोग जा रहे थे, और रास्ते में वह भूस्खलन की चपेट में आ गए। मौके पर सुरक्षा एवं बचाव कर्मी पहुंच चुके है। अब तक दो लोगों को मौके से बचाया गया है। उन्हें इलाज के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती करवाया गया है। भूस्खलन होने के कारण लम्बा जाम लग गया है। 
 
वहीं हिमस्खनल और भूस्खलन के कारण 300 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। इसके कारण राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वाहन विशेषकर ट्रक और तेल टैंकर फंसे हुए हैं। हिमपात एवं बर्फबारी के कारण लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक मुगल रोड तथा अन्य सड़कें भी बंद हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »