16 Apr 2024, 11:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओडिशा : खाई में गिरा मिनी ट्रक - आठ लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 4:13PM | Updated Date: Jan 22 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा के कंधमाल जिले में आज एक मिनी ट्रक के खाई में गिर जाने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गदरपुर से ब्रह्मनिगांव जाते वक्त हुई। घायलों को बहरामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में 40 लोग सवार थे। चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक पोईगुडा घाट पर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए निशुल्क इलाज की घोषणा की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »