23 Apr 2024, 15:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पश्चिम बंगाल: अमित शाह मालदा में रैली को संबोधित करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 3:43PM | Updated Date: Jan 22 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मालदा। उच्चतम न्यायालय से पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा की अनुमति न मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को यहां पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य सरकार ने शाह के हेलीकॉप्टर को होटल गोल्डन पार्क के सामने मैदान में उतरने की अनुमति दी है। अब शाह सोमवार को यहां रैली को संबोधित करेंगे। शाह को ही में स्वाइन फ्लू से उबरने के बाद नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिली है।

भाजपा अध्यक्ष लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में पांच राजनीतिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को मालदा से होगी। इसे पहले भाजपा की प्रदेश इकाई ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट से शाह के हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति मांगी थी लेकिन निर्माण कार्य का हवाला देते हुए प्रशासन ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। मालदा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने अपने पत्र में कहा, मालदा मंडल के लोक निर्माण विभाग (सिविल) के कार्यकारी अभियंता की रिपोर्ट के अनुसार मालदा हवाई अड्डे पर नवीनीकरण का कार्य चल रहा है।

वहां हवाई पट्टी पर बड़ी मात्रा में रेत, डस्ट और जीएसबी सामग्री पड़ी हुई और स्थल के चारों ओर इसके ढेर लगे हुए हैं। निर्माण कार्य के कारण अस्थाई हैलीपैड का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जा सकता। इस स्थिति में मालदा हवाई अड्डा हेलीकॉप्टर उतारने के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए शाह के हेलीकॉप्टर को नीचे उतरने की अनुमति देना संभव नहीं है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »