25 Apr 2024, 00:55:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कर्नाटक : काली नदी में नाव पलटने से 16 लोगों की मौत, 6 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 10:33AM | Updated Date: Jan 22 2019 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कारवार। कर्नाटक के कारवार में सोमवार को एक नाव डूब गई इसमें 24 लोग सवार थे। हादसे के बाद से अब तक सेना के जवानों ने 16 लोगों के शव नदी से ढूंढ निकाले हैं जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है। करवार के काली नदी में एक नाव पर 24 लोग सवार होकर निकले ही थे कि यह हादसा हो गया।
 
इस घटना के बाद कोस्ट गार्ड्स और मछुआरों ने शवों को पानी से बाहर निकाला है। जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह हुई है। नाव पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद नाव में सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। यह घटना किन कारणों के चलते हुई, फिलहाल इस बात का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »