28 Mar 2024, 17:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

दो संतानों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 6:13PM | Updated Date: Jan 21 2019 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मांड्या। कर्नाटक में मांड्या जिले के शिवहाली गांव में चर्म रोग से जूझ रहे अपनी दो संतानों का इलाज नहीं करा पाने से परेशान एक 25 वर्षीया मां के दोनों को ड्रम के पानी में डुबाकर मारने के बाद आत्महत्या कर लेने का लोमहर्षक मामला सामने आया है।  

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतकों में पुत्तम्मा (25) और उसका 30 माह का पुत्र संतोष और आठ माह की संतान शामिल है।
 
पुतम्मा ने मरने से पहले लिखे नोट में कहा है कि वह अपनी दोनों संतानों के चर्मरोग से परेशान है तथा अब उनके इलाज का खर्च वहन नहीं करने की स्थिति में है जिसके कारण उसने यह अतिवादी कदम उठाने का निर्णय लिया है। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »