28 Mar 2024, 20:26:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रेन से अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:52PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखीसराय। बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के किऊल स्टेशन पर आज सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) ने टाटा-पटना सुपर फास्ट ट्रेन की जेनरल बोगी से आज बारह अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल बरामद की। रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि किऊल जीआरपी थाना के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए तालाशी अभियान के दौरान जवानों ने जेनरल बोगी के शौचालय में  रखे कई पैकेट बरामद कर 12 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल बरामद की है। हालांकि हथियार तस्कर नहीं पकड़ा जा सका है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी संभावना व्यक्त की गई है कि इन हथियारों को मुंगेर ले जाया जा रहा था, जहां उसे पूर्णरूप से तैयार कर मंहगे दामों में बेचा जाता है। रेल पुलिस को हथियारों को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लाए जाने की सूचना मिली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »