28 Mar 2024, 14:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब के DGP सुरेश अरोड़ा ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:46PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेश कुमार अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर पर डीजीपी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखकर इस पद से मुक्त करने की मांग की है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजीपी सुरेश कुमार अरोड़ा का कार्यकाल 9 महीने के लिए बढ़ा दिया था लेकिन पंजाब सरकार ने नया डीजीपी लगाने के लिए अपना पैनल भेजने की तैयारी कर ली थी। इसके चलते डीजीपी अरोड़ा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
 
आपको ये भी बता दें कि सुरेश कुमार अरोड़ा अकाली-बीजेपी सरकार के समय में भी डीजीपी रह चुके हैं और कैप्टन अमरेन्दर सिंह सरकार में भी वे दो साल तक अपने पद पर बने रहे। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा अभी हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था। उन्हें सेवा में तीसरी बार एक्सटेंशन मिली थी। अभी फिलहाल में ही उन्हें तीसरी दफा 9 महीनों के लिए सेवा विस्तार मिला था। इसके तहत तय हो गया था कि अरोड़ा अगले 9 महीने तक डीजीपी पद पर बने रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »