25 Apr 2024, 13:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएम योगी ने की राज्य मंत्रियों के साथ बैठक - दिए दिशा-निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:18PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक से पहले राज्य मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और उन्हें सरकार की विकास योजनाओं को आम लोगों तक पहुचाने दिशा निर्देश दिए। 
 
योगी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी राज्य मंत्रियों साथ समाजवादी पार्टी(सपा)-बहुजन समाज पार्टी(बसपा) गठबंधन के उभरने के बाद संभावित राजनीतिक परिणाम पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। 
 
मुख्यमंत्री कार्यालय में लगभग 45 मिनट तक चली बैठक में राज्य सरकार की चल रही योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की प्रगति के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। पिछले 90 दिनों के भीतर राज्य मंत्रियों के साथ इस तरह की यह दूसरी बैठक है। प्रदेश सूचना राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि बैठक अच्छे माहौल में हुई। यह एक सामान्य बैठक है और मुख्यमंत्री राज्य में राजनीतिक स्थिति का आकलन करने और विकास योजनाओं की निगरानी के लिए अपने राज्य मंत्रियों के साथ बातचीत करने के लिए नियमित रूप से ऐसी बैठकें करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »