29 Mar 2024, 04:20:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लद्दाख : हिमस्खलन में दबे 10 लोगों में से 4 की मौत, छह लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:16PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र के खारदूंग ला दर्रे पर शुक्रवार को हुये हिमस्खलन से चार मजदूरों की दबकर मौत हो गयी और छह अन्य लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में विश्व के सबसे ऊंचे मोटर वाहन मार्ग खारदूंग ला दर्रे में हुए जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आने से चार मजदूरों की बर्फ में दबकर मौत हो गयी और छह अन्य लापता हो गए और उनके वाहन भी बर्फ में दब गए।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लेह में समुद्र की सतह से 18400 मीटर ऊंचाई पर स्थित खारदूंग ला दर्रे पर सुबह हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि 10 मजदूर अपने वाहनों पर सवार थे जो कई फुट बर्फ में जिंदा दफन हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से बचाव के लिये टीमों को भेजा गया। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर भी लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक चार लोगों के शव मिल गये हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जोरदार बचाव अभियान जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले एक हफ्ते तक हल्की से भारी हिमपात की चेतावनी जारी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »