29 Mar 2024, 21:24:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

मेघालय: एक महीने बचाव कार्य के बाद नौसेना को मिला मजदूर का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2019 10:42AM | Updated Date: Jan 17 2019 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिलॉन्ग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स स्थित अवैध कोयला खदान में 13 दिसंबर से फंसे 15 मजदूरों में से रैस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने एक के शव को बरामद कर लिया गया है। खनिकों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मजदूर का शव 200 फीट की गहराई पर मिला है।   

बाकी बचे लोगों को निकालने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान भी जारी है। अडिश्नल डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि नौसेना द्वारा संचालित आरओवी ने एक शव बरामद किया है। आज वो दोबारा इसका संचालन शुरू करेंगे। बचावकर्ताओं ने खदान से पानी निकालने की कोशिश की, इसके लिए हाई पावर वाले पंप का इस्तेमाल किया गया, लेकिन अधिक सफलता नहीं मिल पाई।

इसके बाद नौसेना ने पानी के भीतर रिमोट से संचालित होने वाले वाहन का प्रयोग किया। करीब 200 बचावकर्ता इस काम में लगे हुए हैं। बात दें 370 फुट गहरी अवैध खदान में एक नदी का पानी आ जाने के कारण 15 लोग 13 दिसंबर से फंसे हुए हैं। तब से इसमें फंसे 15 खनिकों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »