29 Mar 2024, 18:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप : सौरभ चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 12:17PM | Updated Date: Nov 9 2018 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुवैत सिटी। भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए गुरुवार को यहां एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया जो व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में उनका चौथा गोल्ड रहा। 
 
मेरठ के 16 साल के सौरव ने अर्जुन सिंह चीमा और अनमोल जैन के साथ मिलकर कुल 1731 अंक के साथ टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आठ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फाइनल में 239.8 के अंक के साथ अपना दूसरा स्वर्ण जीता। इस प्रतियोगिता में अर्जुन ने 237.7 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि कांस्य पदक चीनी ताइपै के हुआंग वेई्-ते (218) के नाम रहा। अनमोल (195.1) चौथे स्थान पर रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »