24 Apr 2024, 06:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्वी जोन विश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता कल से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 5:04PM | Updated Date: Oct 28 2018 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिलासपुर। आल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन (एआईयू) की पूर्वी क्षेत्र विश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता यहां से पच्चीस किमी दूर सीवी रमन यूनिवर्सिटी कोटा में कल से एक नवंबर तक होने जा रही है। इसमें देश के 9 राज्यों के 48 विश्वविद्यालयों की  टीमें भाग लेंगी। छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश  की विश्वविद्यालयीन टीमें  प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

मेजबान डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया है  कि  इस दौरान कुल  50 मैच खेले जाएंगे। पहले दिन 16, दूसरे दिन 20, तीसरे दिन 12 और चौथे दिन 6 मैच होंगे। 28 दिसंबर से टीमों का आना शुरू हो जाएगा। खिलाड़ियों के रहने और अन्य सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाडी, कोच और अधिकारी मिलाकर लगभग एक हजार लोग विश्वविद्यालय में रहेंगे। राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार कबड्डी के लिए दो मैदान तैयार किए गए हैं, जिनमें मैंच होंगें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »