28 Mar 2024, 17:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दस खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार, 15 को एकलव्य पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 10:59AM | Updated Date: Oct 3 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में साल 2018 के लिए खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष 10 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार, 15 जूनियर खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, तीन खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार और लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार सुधीर वर्मा को प्रदान किया जाएगा। इंदौर के पावर लिफ्टर भीम सोनकर और खो-खो खिलाड़ी जूही झा को इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। धार के सुधीर वर्मा को बैडमिंटन में योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खेल अलंकरणों की घोषणा की। 
 
एकलव्य पुरस्कार 
अद्वैत पागे (तैराकी, इंदौर), आध्या तिवारी (सॉफ्ट टेनिस, होशंगाबाद), जहान्वी श्रीवास्तव (कैनोइंग-कयाकिंग, भोपाल), श्रेया अग्रवाल (शूटिंग, जबलपुर), मुस्कान किरार (तीरंदाजी), नाओरेम अनीता देवी (साइकलिंग), राजू सिंह भदौरिया (घुड़सवारी), नम्रता बत्रा (वूशु, इंदौर), उमा चैहान (सेलिंग), निशा तायड़े (फेंसिंग), दुर्वा मुद्रीस (सॉफ्टबॉल, इंदौर), नीरज राणा (हॉकी), विवेक प्रसाद सागर (हॉकी), आकाश नैनिवाल (कबड्डी, इंदौर), परितेश पाल (पावर लिफ्टिंग, इंदौर)।
 
विक्रम पुरस्कार 
हर्षिता तोमर (सेलिंग), वीरेंद्र बाथम (कैनोइंग-कयाकिंग), प्रणय खरे (घुड़सवारी,), अनम बासित (शूटिंग), कीर्ति चंदानी (सॉफ्ट टेनिस, भोपाल), रूकमनी (रोइंग, राजगढ़), जूही झा (खो-खो, इंदौर), पूजा वस्त्रकार (क्रिकेट, शहडोल), भीम सोनकर (पॉवर लिफ्टिंग, इंदौर) तथा दिव्यांग श्रेणी में सोनू गोलकार (क्रिकेट, भोपाल)।
 
विश्वामित्र पुरस्कार
विनोद मिश्रा (कैनोइंग-कयाकिंग, भोपाल), मुटुम इबोमचा सिंह (साइकलिंग, जबलपुर) तथा दलीय खेल में घनश्याम चौधरी (कबड्डी, इंदौर)।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »