28 Mar 2024, 14:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुधा सिंह को है ओलम्पिक में पदक जीतने का भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2018 2:52PM | Updated Date: Oct 2 2018 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। जकार्ता एशियाड में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक विजेता एथलीट सुधा सिंह को भरोसा है कि अपने प्रदर्शन में और सुधार कर वह 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक हासिल करने में सफल होंगी। राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान सुधा ने कहा,“टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके पदक जीतने के लिए जल्द ही फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दूंगी। अब ओलंपिक में पदक लाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है।
 
सुधा ने कहा, मैं फिटनेस और स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए मैराथन का अभ्यास भी करती हूं। टोक्यो ओलम्पिक के लिए मैं जल्द ही तैयारियां शुरू कर दूंगी। फिलहाल मै एशियाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए तैयारियों पर ध्यान दूंगी। सुधा को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान-2018 प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान के तौर पर सुधा को चांदी का मेडल, अंगवस्त्र, सम्मान चिन्ह व पर्यावरण सरंक्षण के प्रतीक के तौर पर एक पौधा भी प्रदान किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »