29 Mar 2024, 06:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली और मीरा बाई चानू को मिला 'खेल रत्न' पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:02AM | Updated Date: Sep 26 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को साल 2018 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा।
 
साल 1991-92 में शुरू किए गए इस पुरस्कार को हासिल करने वाले विराट तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। वहीं मीराबाई चानू भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली तीसरी भारोत्तोलक हैं। साल 1994-1995 में कर्णम मल्लेश्वरी और साल 1995-96 में एन कुंजुरानी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नावाजा गया था। कर्णम मल्लेश्वरी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थीं। 
 
विराट और मीराबाई सहित अब तक कुल 36 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। मीराबाई इस पुरस्कार से नावाजी जाने वाली 35वीं और विराट 36वें खिलाड़ी हैं। साल 2008 और 2014 में किसी भी खिलाड़ी को यह पुरस्कार नहीं दिया गया था। साल 2016 में रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों पीवी सिंधू, दीपा कर्माकर, जीतू राय, साक्षी मलिक को एक साथ राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नावाजा गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »