25 Apr 2024, 19:10:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलम्पिक में दोहरी पदक संख्या का लक्ष्य रखें : नरेंद्र ध्रुव बत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 10:55AM | Updated Date: Sep 24 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने 18वें एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के सामने अब 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में दोहरी संख्या में पदक जीतने का लक्ष्य रख दिया है। बत्रा ने एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आईओए द्वारा रविवार को यहां आयोजित नगद पुरस्कार समारोह में कहा, 'हमने एशियाई खेलों में इस बार अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैं अब खिलाड़ियों से आग्रह करता हूं कि वे 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में दोहरी पदक संख्या का लक्ष्य लेकर चलें।'
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में तीन पदक जीते थे और फिर 2012 के लंदन ओलम्पिक में अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते थे। इसके बाद दावा किया गया कि भारत 2016 के रियो ओलम्पिक में 10 से ज्यादा पदक जीतेगा लेकिन भारत को सिर्फ दो पदक हाथ लगे। बत्रा ने अगले ओलम्पिक से पहले भारतीय खिलाड़ियों के सामने मुश्किल चुनौती रख दी है।
 
नहीं होने दी जाएगी कमी
बत्रा ने कहा, 'खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से सहयोग की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी और हमें दोहरी पदक संख्या का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। इसे लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'आईओए के अध्यक्ष ने इसके साथ ही अक्टूबर में ब्यूनस आयर्स में होने वाले युवा ओलम्पिक के लिए भारतीय युवा खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभी से अपनी शुभकामनाएं दीं।
 
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
समारोह में स्वर्ण पदक जीतने वाले कई एथलीट, पुरुष और महिला हॉकी टीमें, पुरुष और महिला कबड्डी टीमें, कुराश, सेपक टकरा, टेबल टेनिस, टेनिस, कुश्ती, निशानेबाजी, वुशू और अन्य कई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी मौजूद थे। ब्रिज खेल में पदक जीतने वाले वेटरन खिलाड़ी भी इस अवसर पर सम्मानित हुए। सभी खिलाड़ियों को बारी बारी से बुलाकर नगद पुरस्कार प्रदान किये गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »