19 Apr 2024, 04:18:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलम्पिक के लिए 3 करोड़ बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य : राज्यवर्धन सिंह राठौड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2018 5:50PM | Updated Date: Sep 23 2018 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को कहा कि खेल मंत्रालय ने 2024 और 2028 के ओलम्पिक को ध्यान में रखते हुए तीन करोड़ बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है जिनमें से फिर 1000 प्रतिभाशाली बच्चों को चुना जाएगा। राठौड़ ने यहां भारतीय ओलम्पिक संघ के एशियाड पदक विजेताओं के लिए आयोजित नगद पुरस्कार समारोह में कहा, 2024 और 2028 के ओलम्पिक को ध्यान में रखते हुए 8 से 12 वर्ष के तीन करोड़ बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है जिनमें से फिर 20 हजार, पांच हजार और फिर एक हजार प्रतिभाशाली बच्चों को चुना जाएगा। इन एक हजार बच्चों को अगले 10 साल के लिए हर वर्ष पांच लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
 
खेल मंत्री ने कहा - हमारा उद्देश्य है कि 2024 और 2028 के ओलम्पिक आने तक ये बच्चे पूरी तरह तैयार हो जाएंगे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय चुनौती पेश कर सकेंगे। राठौड़ ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि 2020 के ओलम्पिक और 2022 के राष्ट्रमंडल तथा एशियाई खेलों के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद जारी रहेगी ताकि उन्हें अपनी तैयारियों को लेकर कोई परेशानी न हो। खेल मंत्री ने साथ ही खिलाड़ियों से कहा - आप सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करें। आपके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »