29 Mar 2024, 15:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टाटा मुंबई मैराथन को मिला गोल्ड लेवल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 6:37PM | Updated Date: Sep 15 2018 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। टाटा मुंबई मैराथन को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने गोल्ड लेवल का दर्जा दे दिया है जिससे यह देश में एकमात्र  गोल्ड लेवल मैराथन बन गई है। रेस आयोजक प्रोकैम इंटरनेशनल ने शनिवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि आईएएएफ ने टाटा मुंबई मैराथन के 16वें संस्करण को गोल्ड लेवल का दर्जा दे दिया है।

इसके साथ ही यह मैराथन देश की पहली गोल्ड लेवल मैराथन बन गयी है और एशिया की विशिष्ट मैराथन में शुमार हो गर्इ है। टाटा मुंबई मैराथन दुनिया की शीर्ष 10 मैराथन में शुमार है। 405,000 डॉलर की कुल पुरस्कार राशि वाली इस मैराथन का आयोजन 20 जनवरी 2019 को होना है और इसमें छह वर्गों में 46000 से अधिक प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »