29 Mar 2024, 11:43:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे सुशील और दिव्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 11:58AM | Updated Date: Sep 13 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खराब फॉर्म में चल रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला किया है, जबकि एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान भी टखने की चोट के कारण इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से हट गयी हैं। सुशील एशियाई खेलों में पहले दौर में हार गए थे और उनका विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने को लेकर संदेह बना हुआ था।
 
भारतीय कुश्ती महासंघ के सूत्रों ने कहा, सुशील और दिव्या दोनों ने कहा है कि विश्व चैंपियनशिप के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाए। जितेंद्र कुमार अब 74 किग्रा में भाग लेंगे। हमने चोटिल दिव्या के स्थान पर महिलाओं के 68 किग्रा में नवजोत कौर को उतारने का फैसला किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »