28 Mar 2024, 19:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2020 के ओलंपिक खेलों की उलटी गिनती शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 12:29PM | Updated Date: Sep 6 2018 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद देश के खिलाड़ियों के लिए 2020 के ओलंपिक खेलों की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन से उत्साहित राठौर ने पदक विजेताओं को बधाईं देते हूए कहा कि उनका असली सफर अब शुरू होगा।
 
राठौड़ ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में कहा,आप ने अपनी उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया हैं। आप ने जो जज्बा दिखाया है, हम उसे सलाम करते है लेकिन आपका सफर अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा,  ओलंपिक (2020 तोक्यो) की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। आप इससे (एशियाई खेलों में पदक) संतुष्ठ नहीं हो सकते है। आपको हमेशा आगे के बारे में सोचना होगा। खेल मंत्री ने कहा कि पदक विजेता अब दूत बन गए है और उनका काम समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना होगा।
 
पदक विजेताओं को किया सम्मानित 
राठौड़ ने कहा, आप अपने खेल के, अपने राज्य के और देश के युवाओं के दूत बन गये है। इसलिए आपका संदेश हमेशा सकारात्मक होना चाहिए। उन्होंने कहा, हर किसी को परेशानियां होती है, हर किसी को चुनौतियों से निपटना होता है लेकिन आपका लक्ष्य कभी हार नहीं मानने का होना चाहिए। कभी हारा हुआ महसूस ना करें। यह ही वह चीज है जो आपको चैंपियन बनाती है। राठौड़ ने कहा कि एशियाई खेलों में सफलता टीमवर्क का नतीजा है।
 
उन्होंने कहा, इन खेलों में सफलता सरकार, आईओए, महासंघों, खिलाड़ियों और कोचों की टीम वर्क का नतीजा है। ये पदक पूरे देश के हैं। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 18वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को एक समारोह में सम्मानित किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राठौड़ ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा मौजूद थे। भारत ने एशियाई खेलों के अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण सहित कुल 69 पदक जीते। 
 
भारत जल्द ही एक खेल महाशक्ति बनेगा
समारोह में व्यक्तिगत स्वर्ण विजेता को 40 लाख रुपए, रजत विजेता को 20 लाख रुपये औऱ कांस्य पदक विजेता को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।  राजनाथ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही एक खेल महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा, 'मैं अपने दिल की गहराइयों से सभी पदक विजेताओं को बधाई और आशीर्वाद देता हूं।' गृह मंत्री ने साथ ही खेल मंत्री राठौड़ की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस मेहनत के साथ काम किया उससे वह भी बधाई के पात्र हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »