16 Apr 2024, 15:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISSF विश्व निशानेबाजी : दिव्यांश और श्रेया की जोड़ी ने जीता कांस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 11:26AM | Updated Date: Sep 6 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के दिव्यांश पंवार और श्रेया अग्रवाल की जोड़ी ने कोरिया के चांगवान में चल रही 52वीं आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस तरह चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत के कुल पदकों की संख्या 9 पहुंच गई। दिव्यांश और श्रेया ने 42 टीमों के क्वालीफिकेशन राउंड में 834.4 का स्कोर कर पांचवां और अंतिम स्थान हासिल किया।
 
तीसरा स्थान हासिल कर जीता कांस्य
इसके बाद उन्होंने फाइनल में 435 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक इटली ने जीता जबकि ईरान को रजत मिला। चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य समेत कुल 9 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। निशानेबाजी की विश्व चैंपियनशिप में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
 
15वें स्थान पर रही चेन, संजीव और गगन की टीम
10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिश्रित टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान और हृदय हजारिका को 829.5 स्कोर के साथ 13वां स्थान मिला। पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में चैन ंिसह को 623.9 के स्कोर के साथ 14वां स्थान और संजीव राजपूत को 620.0 के स्कोर के साथ 48वां स्थान मिला। चैन, संजीव और गगन नारंग की टीम 1856.1 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रही।  महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में तेजस्विनी सावंत 617.4 के स्कोर के साथ 28वें, अंजुम मुद्गिल 616.5 के स्कोर के साथ 33वें और श्रेया सक्सेना 609.9 के स्कोर के साथ 54वें स्थान पर रहीं। महिलाओं की टीम 1848.1 के कुल स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही।
 
अभिधन्या 13वें स्थान पर 
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में अभिधन्या अशोक पाटिल 568 के स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रहीं। देव्यांशी राणा 562 के स्कोर के साथ 31वें स्थान पर रहीं। नेहा 556 के स्कोर के साथ 50वें स्थान पर रहीं जबकि महिलाओं की टीम 1686 के कुल स्कोर के साथ 8वें स्थान पर रही।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »