29 Mar 2024, 04:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी के पिता का हो गया निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 5:53PM | Updated Date: Sep 4 2018 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों के शॉट पुट स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट तेजिंदर सिंह तूर के पिता का निधन हो गया है। तूर के पिता अपने बेटे का स्वर्ण पदक देखने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गये। पिछले सप्ताह समाप्त हुए एशियाड में तूर पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट थे जिन्होंने गेम्स और राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुये 20.75 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था।
 
भारतीय एथलीट ने अपना पदक जीतने के बाद दो वर्षो से कैंसर से जूझ रहे अपने पिता को इसे समर्पित किया था। उन्होंने कहा था,"मेरे परिवार और दोस्तों ने मेरी इस जीत के लिये बहुत बलिदान दिये हैं। मैं इसे अपने पिता को समर्पित करना चाहता हूं।
 
तूर ने जीतने के बाद कहा था कि उनकी इच्छा अब अपने बीमार पिता से मिलकर उन्हें यह स्वर्ण भेंट करने की है। हालांकि उनके पिता करम सिंह इस पदक को देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गये। तूर सोमवार रात दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे थे और होटल पहुंचने पर उन्हें पिता के निधन की खबर मिली।
 
पंजाब के मोगा के रहने वाले तूर के पिता के निधन की खबर पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने भी गहरा दुख जताया है। एएफआई ने ट्वीटर पर लिखा," एथलेटिक्स संघ को तेजिंदर के पिता के निधन की खबर पर गहरा दुख है। एशियन शॉट पुट चैंपियन सोमवार रात दिल्ली में अपने होटल जा रहे थे कि उन्हें और हमें पिता के निधन की खबर मिली। हम उनके पिता की आत्मा के लिये शांति की कामना करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »