29 Mar 2024, 01:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : बॉक्सिंग और ब्रिज में भारत को गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 12:40PM | Updated Date: Sep 2 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत ने जकार्ता में हो रहे एशियन गेम्स के 14वें दिन शनिवार को दो गोल्ड, एक सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल अपनी झोली में डाल लिया। इसके साथ ही भारत के मेडलों की संख्या 15 गोल्ड और 24 सिल्वर मेडल समेत 69 हो गई है। टूर्नमेंट में 8वें नंबर पर मौजूद भारत का एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
 
इससे पहले भारत ने 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियन गेम्स में 65 मेडल हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। शनिवार को बॉक्सर अमित पंघल और फिर ब्रिज में शिवनाथ सरकार एवं प्रणव वर्धन की जोड़ी ने गोल्ड हासिल कर इस आंकड़े को 68 तक पहुंचा दिया। इसके बाद पुरुष हॉकी में कांस्य पदक मिला।  उधर पुरुष हॉकी में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2 -1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है।  
 
अमित ने ओलंपिक चैंपियन को हराया
शनिवार को  हरियाणा के युवा मुक्केबाज 22 वर्षीय अमित ने पुरुषों के 49 किग्रा लाइटफ्लाई भार वर्ग में ओलंपिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के हसनब्वॉय दुस्मातोव को 3-2 से हराकर स्वर्ण जीता। अमित ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक जीत है। अपने पहले एशियाई खेलों के फाइनल में ओलंपिक चैंपियन को हराना एक सपने के सच होने जैसा है। भारतीय मुक्केबाज ने कहा कि मैं गत वर्ष विश्व चैंपियनशिप में दुस्मातोव के खिलाफ लड़ चुका हूं। 
 
महिला स्क्वैश टीम को सिल्वर
भारतीय महिला स्क्वैश टीम शनिवार को फाइनल में हॉन्ग कॉन्ग से हार गई और इस तरह से एशियाई खेलों में उसे लगातार दूसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सुनन्या कुरूविला और भारत की नंबर एक जोशना चिनप्पा अपने एकल मैच गंवा बैठीं। 
 
ब्रिज में भी जीता गोल्ड
शनिवार को बॉक्सिंग में अमित पंघाल के गोल्ड जीतने के बाद ब्रिज में भी भारत को गोल्ड मेडल मिला है। ब्रिज में  प्रणब और शिबनाथ की जोड़ी ने भारत को एक और गोल्ड मेडल जीतकर इस एशियन गेम्स में भारत के 15 गोल्ड मेडल पूरे कर दिए हैं। 60 वर्षीय प्रणबनाथ और 56 वर्षीय शिबनाथ सरकार की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »